v
top of page
Jeevan Rahasya Logo (1) (1)_edited.png
Jeevan Rahasya Logo.jpg

Daily Horoscope Today (दैनिक राशिफल) and Panchang – 18 December 2025 | Shubh Muhurat, Rahu Kaal & Daily Zodiac Predictions by Swami Prabhakar Ji

Dec 9, 2025

12 min read

5

317

0

Today's Horoscope by The Best Astrologer in India

जय श्रीमन्नारायण , dear viewers.


नमस्कार प्रिय दर्शकों, हाज़िर हूँ मैं 18 दिसंबर 2025, आज आपके पूरे दिन का हाल लेकर, यानी दैनिक राशिफल लेकर।

वार के स्वामी देव गुरु बृहस्पति को नमन करिए, और उनकी कृपा की कामना के साथ इस पावन कार्यक्रम का आरंभ करते हैं।

All the timings, insights and predictions in this horoscope are prepared on the basis of the deep calculations, research and experience of The Best Astrologer in India – Swami Prabhakar Ji, founder of Jeevan Rahasya.

Jump to your sign


Click / scroll to your sign:


Aries (Mesha) | Taurus (Vrishabh) | Gemini (Mithun) | Cancer (Kark) | Leo (Simha) | Virgo (Kanya) | Libra (Tula) | Scorpio (Vrishchik) | Sagittarius (Dhanu) | Capricorn (Makar) | Aquarius (Kumbh) | Pisces (Meen)

Today’s Panchang ( आज का पंचांग) – 18 December 2025


  • आज गुरुवार है।पौष मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है।

    • तिथि – चतुर्दशी

    • नक्षत्र – अनुराधा नक्षत्र, जो रात्रि 8:07 तक रहेगा, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा

    • योग – धृति योग

    • करण – विष्टि करण

    चंद्रमा आज दिन भर वृश्चिक राशि में ही गोचर करेंगे।

    अभिजित मुहूर्त – दिन 11:34 से 12:01 तक।राहु काल – दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।

    कोई भी नया और शुभ कार्य, जिससे लंबे समय तक लाभ लेना हो, राहु काल में प्रारंभ न करें।जबकि अभिजित मुहूर्त भगवान हरि को प्रिय माना गया है, इस समय में किए गए कार्य सिद्धि प्रदान करते हैं।

    आज सूर्योदय से रात्रि 8:07 तक सर्वार्थ सिद्धि योग है, और आज ही मासिक शिवरात्रि भी है।शिव भक्तों के लिए आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा।


Premiere Insight Vedic Astrology Reading
₹3,300.00
1h
Book Now

Planetary Positions Today

गुरु वक्री अवस्था में मिथुन राशि में संचरण कर रहे हैं।

केतु सिंह राशि में स्थित हैं।

शुक्र, बुध और चंद्रमा – ये तीनों ग्रह वृश्चिक राशि में युति बनाकर स्थित हैं।

सूर्य और मंगल की युति धनु राशि में है।

राहु कुंभ राशि में हैं और शनि देव मीन राशि में विराजमान हैं।

नक्षत्र की दृष्टि से:गोचर कुंडली में चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में शनि देव के नक्षत्र अनुराधा में संचरण कर रहे हैं।

तो आज गुरुवार का दिन है, देव गुरु बृहस्पति का वार है, और पूरे दिन चंद्रमा शनि के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में दिन भर गुरु और शनि दोनों की संयुक्त ऊर्जा विशेष रूप से प्रभावी रहेगी।

कौन-सी राशियाँ हैं जिनके लिए आज का दिन विशेष शुभ रहने वाला है?कौन-सी राशियाँ आज सतर्क रहें?किसे आज अपने नए काम प्रारंभ कर लेने चाहिए और किसे कुछ कार्य टालने चाहिए?

मेष से लेकर मीन राशि तक सभी जातकों के लिए आज आप किन ग्रहों के विशेष प्रभाव में रहेंगे, कौन-सा स्नान, कौन-सा दान और कौन-सा उपाय आज आपके लिए दिन को श्रेष्ठ बना सकता है – इन सब पर हम आगे राशिफल में विस्तार से बात करेंगे।

इन्हीं ग्रह स्थितियों के आधार पर मैंने आज आपके पूरे दिन का हाल तैयार किया है, यानी दैनिक राशिफल

जो दर्शक यह कार्यक्रम पहली बार देख रहे हैं, उन्हें बता दूँ –यह राशिफल आपकी जन्म राशि के आधार पर है, यानी आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा जिस राशि में बैठे हैं वही आपकी जन्म राशि है।अगर आप अपनी जन्म राशि नहीं जानते, तो आप अपने प्रचलित नाम राशि के आधार पर भी यह राशिफल देख सकते हैं।


On the basis of this transit (gochar) and detailed analysis, The Best Astrologer in India – Swami Prabhakar Ji has prepared today’s horoscope for all twelve signs.



How to read this horoscope

This Daily Horoscope is primarily based on your Moon sign (Janma Rashi).

  • If you know your Moon sign from your birth chart, read that sign.

  • If you do not know your Moon sign, you can also read it as per your name sign (naam rashi), based on the starting letter of your name.

Upcoming Special Muhurth (आगामी विशेष मुहूर्त )– 23 December 2025 (Monday)


23 दिसंबर, दिन मंगलवार – उस दिन अर्ता व्याप्ति होने के कारण


👉 किसी भी प्रकार का शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।


ध्यान रखें, ये आज के नहीं, बल्कि आज से पाँच दिन बाद के मुहूर्त हैं।यदि आपको आज के किसी विशिष्ट कार्य का मुहूर्त देखना हो, तो आज से पाँच दिन पूर्व वाले राशिफल का संदर्भ अवश्य लें।



आध्यात्मिक जागरण की छोटी सी बात


कई लोगों के जीवन में एक समय ऐसा आता है जबअचानक मन योग, ध्यान, जप, मंत्र और आध्यात्म की ओर खिंचने लगता है।रुचियाँ बदल जाती हैं, संगति बदल जाती है, जीवन को देखने का दृष्टिकोण बदल जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा कोई परिवर्तन हुआ है, तो उसे इग्नोर न करें।यह आपकी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत का संकेत हो सकता है।


The Essential Vedic Astrology Reading
₹2,300.00
1h
Book Now

A note on Kundali matching & marriage


The chart also silently holds the truth about marriage compatibility.

Sometimes a couple looks perfect from outside – educated, sincere, committed – yet after marriage major differences surface:

  • Completely different thinking

  • Opposite views about children (one wants, one doesn’t)

  • Deep mismatch in values and lifestyle

Vedic astrology shows that Kundali Milan is not just about 36 gunas. The deeper combinations can indicate:

  • Emotional compatibility

  • Views about family and children

  • Longevity of the relationship

  • Areas of serious conflict

So if you are:

  • Planning your own marriage, or

  • Searching a partner for your child

then proper detailed Kundali matching by an experienced astrologer becomes very important before finalising anything.

Today’s Divya Sutra

प्रिय दर्शकों, वक्री ग्रहों की चर्चा हम अक्सर करते हैं।ये ग्रह सामान्य अवस्था की तुलना में बहुत शक्तिशाली परिणाम देने लगते हैं।

लेकिन कुछ विशेष राशियों में वक्री ग्रह जातक को सचमुच अद्वितीय बना देते हैं।आज के दिव्य महाप्रयोग में हम तीन ग्रहों – देव गुरु बृहस्पति, बुध और शनि – के वक्री रूप की विशेष स्थितियों को समझेंगे, जब ये किसी को भीड़ से बिल्कुल अलग, विशेष और विलक्षण बना देते हैं।


1. देव गुरु बृहस्पति वक्री

  1. वृषभ राशि में वक्री बृहस्पति

    • प्रारंभिक जीवन में धन संबंधी कठिनाइयाँ संभव हैं,

    • लेकिन जीवन के आगे के चरणों में अचानक, गुप्त और अप्रत्याशित लाभ बार-बार मिलते हैं।

    • ऐसे जातक को सांसारिक सुख, धन संपत्ति और सुविधा अंततः अवश्य प्राप्त होती है।

  2. तुला राशि में वक्री बृहस्पति

    • रिश्तेदारों, साझेदारियों या किसी एक अचानक शुरू किए गए कार्य से भारी लाभ मिलता है।

    • समाज में इनका नाम एक विशिष्ट व्यक्ति के रूप में होता है।

    • विवाह के उपरांत इनके जीवन में धन और मान-सम्मान का प्रवाह और अधिक बढ़ जाता है।

  3. कर्क राशि में वक्री बृहस्पति

    • कर्क में गुरु उच्च के होते हैं, पर वक्री होकर कई बार नीचफल जैसा व्यवहार करते हैं,

    • फिर भी जातक के भीतर गहरी अंतर्ज्ञान शक्ति विकसित करते हैं।

    • ऐसे व्यक्ति को माता, पत्नी या किसी स्त्री के आशीर्वाद से जीवन में अप्रत्याशित लाभ मिलता है।

इन तीनों स्थितियों में यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति वक्री हैं, तो समझ लीजिए आप धन, ज्ञान या सम्मान के क्षेत्र में किसी न किसी रूप में अद्वितीय बनने की क्षमता लेकर पैदा हुए हैं।


2. वक्री बुध

  1. वृश्चिक राशि में वक्री बुध

    • ऐसा जातक रहस्यों, गूढ़ विषयों और अनुसंधान में अद्भुत पकड़ रखता है।

    • उसका ज्ञान, रिसर्च और विश्लेषण ही उसे समाज में नाम व प्रसिद्धि दिलाता है।

  2. धनु राशि में वक्री बुध

    • धर्म के विषय में सोच सामान्य लोगों से अलग और अपारंपरिक होती है।

    • शुरुआती दौर में विचार विवादास्पद लग सकते हैं,

    • लेकिन समय के साथ यही विचार उसकी पहचान बनते हैं।

  3. मीन राशि में वक्री बुध

    • बुध यहाँ नीच के माने जाते हैं, पर वक्री होकर अद्भुत कल्पनाशक्ति और अंतर्ज्ञान देते हैं।

    • ऐसे जातक लोगों के मन को सहजता से पढ़ लेते हैं और यदि ज्योतिष, परामर्श या मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में जाएँ तो चमत्कार कर सकते हैं।


3. वक्री शनि

शनि एक राशि में लगभग ढाई वर्ष रहते हैं, इसलिए इनकी विशेष वक्री स्थिति हर किसी की कुंडली में नहीं मिलती।

  1. सिंह राशि में वक्री शनि

    • प्रशासनिक क्षेत्र, संगठन, मैनेजमेंट या बड़े पदों पर ऊँची सफलता की क्षमता देते हैं।

    • प्रारंभिक जीवन संघर्षपूर्ण होता है,

    • लेकिन बाद में जातक किसी महत्वपूर्ण पद पर अवश्य आसीन होता है।

  2. वृश्चिक राशि में वक्री शनि

    • गूढ़ विषयों, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, रिसर्च और आध्यात्मिकता में गहरी समझ देते हैं।

    • ऐसे लोग अक्सर तंत्र–मंत्र, आध्यात्मिकता या गहन धर्मशास्त्र पर पुस्तकें लिखते हैं, नए विचार प्रस्तुत करते हैं और इसी से उनकी पहचान बनती है।

  3. धनु राशि में वक्री शनि

    • पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं से हटकर अनूठा और अलग दृष्टिकोण देते हैं।

    • इनके विचार भी अक्सर विवाद से होकर प्रसिद्धि तक पहुँचते हैं।

    • इनकी यात्राएँ – देश–विदेश की या लंबे प्रवास – ही इनके जीवन की दिशा और सफलता का प्रमुख कारण बनती हैं।

शास्त्रकार संक्षेप में कहते हैं कि जिनकी कुंडली में ऐसी विशेष वक्री स्थितियाँ हों, वे जीवन में किसी न किसी रूप में “अद्वितीय” होते हैं – अपने क्षेत्र में, अपने समय में, अपनी पीढ़ी में।

आप चाहें तो अपनी कुंडली में इन योगों को देख सकते हैं, और यदि मौजूद हों तो मान लीजिए कि आप भीड़ के बीच भी अलग दिखने की क्षमता लेकर जन्मे हैं।

Vivah Muhurat (Auspicious Wedding Dates)
₹3,300.00
1h
Book Now

Daily Horoscope Rashi-wise ( दैनिक राशिफल) – 18 December 2025


अब चलते हैं राशियों के क्रम में, मेष से लेकर मीन तक,


यानी Aries Horoscope Today से लेकर Pisces Horoscope Today तक,


आपके पूरे दिन का हाल।

Aries (Mesha Rashi) (मेष)

गोचर कुंडली में आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं।


आज का उपाय:

  • केसर का तिलक मस्तक पर लगाएँ।

  • अपने भोजन का थोड़ा सा हिस्सा अलग निकालकर किसी कुत्ते को अवश्य खिलाएँ।


आज का दिन:

  • किसी भी तरह के परिवर्तन की योजना है – नौकरी बदलना, स्थानांतरण, दूर यात्रा – तो आज उससे जुड़ी कोई सकारात्मक प्रगति हो सकती है।

  • मित्र आपकी मदद के लिए आगे आएँगे।

  • नौकरी, व्यापार और परिवार – तीनों ही क्षेत्रों में दिन अच्छा है।

  • घर–परिवार का माहौल भी सहयोगी रहेगा, कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा।

बस बहस और विवाद से दूरी बनाए रखें।

अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव के योग हैं।प्रेम संबंध में आज प्रेम प्रकट करना शुभ रहेगा।विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।


स्वास्थ्य:पुराना रोग आज फिर से सक्रिय हो सकता है, खासकर जिन्हें पहले से गंभीर समस्या है, वे आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: कत्थई

  • निवेश: कर सकते हैं, लाभ की संभावना है।


Singapore Tour
The Rajyog Vedic Astrology Reading (Singapore)
₹10,400.00
Book Now

Taurus (Vrishabh Rashi)


गोचर कुंडली में चंद्रमा आज आपकी राशि से सप्तम भाव में हैं।


आज का उपाय:धतूरे का फूल, पत्ता या फल जो भी सुलभ हो, शिवलिंग पर अर्पित करें।


आज का दिन:

  • भाग्य के बंद दरवाज़ों पर आज हल्की–हल्की दस्तक सुनाई देगी।

  • मन की बात हर किसी से साझा न करें।

  • यदि आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तो आज कुछ राहत महसूस होगी।

  • व्यापार अच्छा चलेगा, कहीं फँसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।

जिद से बचें, वरना बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है।

जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मीठे व्यवहार से रिश्ता और मजबूत होगा।विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अच्छा है।


स्वास्थ्य:पुराना रोग आज सामने आ सकता है, लेकिन उसके उपचार या समाधान का मार्ग भी दिखाई देगा।

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: सफेद

  • निवेश: कर सकते हैं।


The Essential Vedic Astrology Reading
₹2,300.00
1h
Book Now

Gemini (Mithun Rashi)


चंद्रमा आज षष्ठ भाव में हैं।


आज का उपाय:स्नान के जल में थोड़ा सा इत्र मिलाकर स्नान करें।


आज का दिन:

  • अच्छी खबर मिलने के योग हैं, बशर्ते आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें।

  • कामों की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन रुकेंगे नहीं

  • नौकरी की तलाश में हैं तो इंटरव्यू वगैरह में सफलता मिल सकती है।

  • व्यापार में लाभ के संकेत हैं, नया निवेश भी कर सकते हैं।

आज आपका एकमात्र शत्रु आलस्य है।

वाहन चलाते समय सावधानी रखें।प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है।


स्वास्थ्य:कफ जनित शिकायतें – सर्दी, खाँसी, गले या सीने की दिक्कत – हो सकती हैं, थोड़ा ध्यान रखें।

  • लकी अंक: 3

  • लकी रंग: सफेद

  • निवेश: अनुकूल।

Premiere Insight Vedic Astrology Reading
₹3,300.00
1h
Book Now

Cancer (Kark Rashi)


चंद्रमा आज आपकी राशि से पंचम भाव में हैं।


आज का उपाय:केसर का तिलक माथे पर लगाएँ, और भोजन का थोड़ा हिस्सा अलग निकालकर कुत्ते को दे दें।


आज का दिन:

  • पुरानी किसी समस्या का सकारात्मक और संतोषजनक समाधान निकलेगा।

  • ग्रहों की ऊर्जा आपके पक्ष में है, मगर मानसिक दबाव भी रहेगा।

  • कार्यस्थल पर परफ़ॉर्मेंस वैसा नहीं मिल पाएगा जैसा आप खुद से चाहते हैं,

  • छोटी–छोटी बातों से तनाव बढ़ सकता है, और वरिष्ठों का प्रेशर भी रहेगा।

जीवनसाथी का साथ आपकी हिम्मत बनेगा।

विद्यार्थियों के लिए नए दोस्त बनने के योग हैं, खासकर मेडिकल या हेल्थ से जुड़े विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।


स्वास्थ्य:जोड़ों में दर्द या हड्डियों से संबंधित परेशानियाँ उभर सकती हैं।

  • लकी अंक: 1

  • लकी रंग: पीला

  • निवेश: आज टालना बेहतर है।



Vastu Analysis (Residential) Singapore
₹21,000.00
Book Now

Leo (Simha Rashi)


चंद्रमा आज आपके लिए भी साधारण फल दे रहे हैं।


आज का उपाय:धतूरे का फूल, पत्ता या फल मिल जाए तो शिवलिंग पर अर्पित करें।


आज का दिन:

  • अपना विचार और व्यवहार सकारात्मक रखें।

  • दूसरों के काम में दखल देने से बचें।

  • यात्रा कर रहे हैं तो बहुत सावधानी बरतें, और शुभचिंतकों की सलाह मानें।

  • कार्यस्थल पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, बेरोजगार जातक अपने प्रयासों से थोड़े निराश हो सकते हैं।

धन उधार न दें, न ही किसी के लिए गारंटर बनें।

प्रेम संबंध में दिन साधारण है।विद्यार्थी बहुत मेहनत करेंगे, पर परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न दिखें तो भी हिम्मत न हारें।


स्वास्थ्य:सिरदर्द, मानसिक अशांति और तनाव बढ़ सकता है।

  • लकी अंक: 4

  • लकी रंग: केसरिया

  • निवेश: आज न करें।

Vastu Analysis ( Commercial) Singapore
₹51,000.00
Book Now

Virgo (Kanya Rashi)

कन्या जातकों के लिए गोचर की स्थिति बहुत शुभ है।


आज का उपाय:स्नान के जल में थोड़ा इत्र मिलाकर स्नान करें।


आज का दिन:

  • भाग्य पूरी तरह आपके साथ है, आज रिस्क लेने से भी लाभ मिल सकता है।

  • परिवार में चली आ रही किसी अनबन, नौकरी या करियर में चल रही दिक्कत – सब में सुधार के संकेत हैं।

  • योजनाएँ सफल होंगी, महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

  • व्यापार में अच्छा लाभ, नया निवेश भी शुभ है।

प्रेम संबंध और दांपत्य दोनों ही मधुर रहेंगे।विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा।


स्वास्थ्य:कोई विशेष समस्या नहीं, दिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा है।

  • लकी अंक: 7

  • लकी रंग: ब्राउन

  • निवेश: अवश्य करें।

Relationship Compatibility Analysis
₹3,300.00
1h
Book Now

Libra (Tula Rashi)


तुला जातकों के लिए भी गोचर स्थिति मज़बूत है।


आज का उपाय:स्नान के जल में पाँच दूर्वा डालकर स्नान करें।


आज का दिन:

  • आत्मविश्वास बढ़ेगा, अधिकांश समस्याओं का समाधान मिलेगा।

  • कार्यस्थल पर मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी।

  • जरूरी काम समय पर पूरे होंगे, अधीनस्थ लोगों का सहयोग भी मिलेगा।

  • व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर हैं, करियर संबंधी बड़े निर्णय ले सकते हैं।

बुज़ुर्गों और अनुभवी लोगों की बात अवश्य मानें।किसी का सीधा विरोध करने से बचना बेहतर है।

प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है।स्वास्थ्य कुल मिलाकर ठीक है, बस मद्यपान, मांसाहार और अत्यधिक मसालेदार भोजन से दूरी रखें।

  • लकी अंक: 1

  • लकी रंग: मैजेंटा

  • निवेश: कर सकते हैं।

Premiere Insight Vedic Astrology Reading
₹3,300.00
1h
Book Now

Scorpio (Vrishchik Rashi)


वृश्चिक जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला है।


आज का उपाय:एक फिटकरी का छोटा टुकड़ा लें, उसे अपने सिर के ऊपर से सात बार घड़ी की दिशा में घुमाएँ और फिर किसी पौधे की जड़ में दबा दें।


आज का दिन:

  • किसी की चुगली न करें, और अपने काम की योजना भी हर किसी से साझा न करें।

  • कार्यस्थल पर सहयोग तो मिलेगा, लेकिन मुख्य जिम्मेदारी आपके अपने कंधों पर रहेगी।

  • व्यापार में दिन अच्छा है, पर अधिक लाभ के लालच में अनावश्यक जोखिम न लें।

प्रेम संबंधों में दिन ठीक–ठाक है, पर नई प्रपोज़ल देने से पहले सोच लें।

विद्यार्थियों को सहयोग न मिलने से थोड़ी निराशा हो सकती है।

स्वास्थ्य:नींद की कमी, बेचैनी या अनिद्रा परेशान कर सकती है।

  • लकी अंक: 3

  • लकी रंग: केसरिया

  • निवेश: कर सकते हैं, पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर।

Kundali Matching
₹3,300.00
1h
Book Now

Sagittarius (Dhanu Rashi)


धनु जातकों के लिए दिन ठीक है, कुछ सावधानियों के साथ।


आज का उपाय:स्नान के जल में इत्र मिलाकर स्नान करें।


आज का दिन:

  • सकारात्मक सोच, धैर्य और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छी प्रगति होगी।

  • दूसरों के मामलों में बेवजह दखल न दें।

  • वाहन चलाते और यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

  • नौकरी में दिन अच्छा है, लेकिन बड़बोलेपन या जल्दबाज़ी से अधिकारी नाराज़ हो सकते हैं।

लाभ के योग हैं, मगर खर्च भी बढ़े रहेंगे।निवेश के मामलों में किस्मत से ज़्यादा विवेक पर भरोसा करें।

प्रेम संबंध सामान्य, जीवनसाथी साथ देंगे।विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी होगी।


स्वास्थ्य:आँखों का विशेष ध्यान रखें – स्क्रीन टाइम नियंत्रित रखें।

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: सिंदूरी

  • निवेश: केवल जानकार की राय से।

Career Prediction
₹2,300.00
1h
Book Now

Capricorn (Makar Rashi)


मकर जातकों का भाग्य आज पूरी तरह जागृत है।


आज का उपाय:सफेद वस्त्र पहनें और स्नान के जल में इत्र मिलाकर स्नान करें।


आज का दिन:

  • कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाना हो, आज उठा सकते हैं – भाग्य साथ देगा।

  • रुके हुए कार्य प्रारंभ ही नहीं होंगे, पूरा भी हो सकते हैं

  • नौकरी में ट्रांसफर, प्रमोशन या मनपसंद पोस्टिंग के संकेत हैं।

  • व्यापारियों के लिए दिन अत्यंत लाभकारी है, नया बिज़नेस या पार्टनरशिप शुरू करना भी शुभ है।

बिन माँगे सलाह देने से बचें, नहीं तो अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है।

दांपत्य जीवन सुखमय है, प्रेम संबंध में हल्की नोकझोंक के बाद संबंध और साफ़ हो जाएगा।विवाह प्रस्ताव भेजना या स्वीकार करना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है।विद्यार्थियों के लिए भी हर क्षेत्र में सफलता के योग हैं।

  • लकी अंक: 6

  • लकी रंग: सफेद

  • निवेश: अवश्य करें।

Personal Growth & Development Mentorship
₹2,300.00
1h
Book Now

Aquarius (Kumbh Rashi)


कुंभ जातकों का भाग्य भी आज मज़बूत है।


आज का उपाय:शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर थोड़ा शहद अर्पित करें।


आज का दिन:

  • आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे तो हर कार्य अंततः सफल होगा।

  • जो चुनौतियाँ पिछले दिनों परेशान कर रही थीं, उनसे आसानी से पार पा सकते हैं।

  • कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, साथियों का सहयोग भी रहेगा।

  • व्यापार में लाभ, योजनाओं की सफलता और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है।

अपनी योजनाएँ गुप्त रखें, हर बात सार्वजनिक न करें।जीवनसाथी का साथ और समर्थन मिलेगा, कोई छोटा सा उपहार उन्हें बहुत प्रसन्न कर सकता है।

विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ है – आज का दिन व्यर्थ न गँवाएँ।

  • लकी अंक: 2

  • लकी रंग: सफेद

  • निवेश: लाभदायक।


Palmistry
₹2,300.00
1h
Book Now

Pisces (Meen Rashi)


मीन जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा है, कुछ विशेष उपायों के साथ।


आज का उपाय:

  • स्नान के जल में एक चुटकी काला तिल डालकर स्नान करें।

  • एक फिटकरी का टुकड़ा सिर के ऊपर से सात बार घड़ी की दिशा में घुमाकर किसी पौधे की जड़ में डाल दें।


आज का दिन:

  • कोर्ट–कचहरी, ऑफिस, बॉस या बाहरी दुनिया से जुड़े किसी भी दबाव में राहत के संकेत हैं।

  • नौकरी या व्यापार में प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

  • अटका हुआ पैसा वापस आने के योग हैं।

  • निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, अच्छे परिणाम संभावित हैं।

यदि आप पब्लिक फिगर हैं या लोगों के बीच बोलते हैं, तो आज शब्दों को बहुत सोच–समझकर इस्तेमाल करें।

प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति और अधिक गंभीर होना पड़ेगा।


स्वास्थ्य:पेट में जलन, एसिडिटी या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए भोजन हल्का और नियंत्रित रखें।

  • लकी अंक: 8

  • लकी रंग: पिंक

  • निवेश: आपके लिए शुभ रहेगा।


Closing

This completes the daily horoscope from Aries to Pisces for 18 December 2025, prepared on the basis of today’s Panchang and planetary positions as interpreted by Swami Prabhakar Ji.


प्रिय दर्शकों, यह था मेष से लेकर मीन राशि तक,आपके लिए 18 दिसंबर 2025 का पूरा दैनिक राशिफल

अभी के लिए बस इतना ही।इजाज़त दीजिए, पुनः मुलाक़ात होगी।तब तक के लिए नमस्कार, मंगलमय रहें।


We’ll meet again with the next day’s Panchang, Divya Sutra and Rashifal. Until then, जय श्रीमन्नारायण।


Keywords -


  • Aries horoscope today

  • Taurus horoscope today

  • Gemini horoscope today

  • Cancer horoscope today

  • Leo horoscope today

  • Virgo horoscope today

  • Libra horoscope today

  • Scorpio horoscope today

  • Sagittarius horoscope today

  • Capricorn horoscope today

  • Aquarius horoscope today

  • Pisces horoscope today

Related Posts

Comments

Share Your ThoughtsBe the first to write a comment.
bottom of page